लॉगिन

छत्तीसगढ़ में 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले, एसीबी और ईओडब्लू में की गई तैनाती

Chhattisgarh July 22, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले, एसीबी और ईओडब्लू में की गई तैनाती

छत्तीसगढ़ में 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले, एसीबी और ईओडब्लू में की गई तैनाती

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 10 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इन अफसरों की तैनाती राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्लू) और एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में की गई है. इनमें उप पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शामिल हैं.

घोटालों की जांच को मिलेगी गति

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद राज्य के अलग-अलग पुलिस इकाईओं में तैनात पुलिस अधिकारियों को ईओडब्लू और एसीबी भेजा गया है. इससे शराब घोटाला, कोयला लेवी घोटाला, DMF घोटाला, पीडीएस घोटाला, भर्ती और अन्य आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों की जांच में तेजी आएगी. इन अधिकारियों की नियुक्ति के बाद जांच टीम मजबूत होगी और जांच में गति आएगी.

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

अधिकारी का नाम वर्तमान पोस्टिंग नवीन पोस्टिंग
नीतेश कुमार गौतम अति. पुलिस अधीक्षक, जिला- खैरागढ़ छुईखदान गंडई राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर
सिद्धांत तिवारी अनु. अधिकारी (पुलिस) धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर
लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल उप पुलिस अधीक्षक, एस.आई.ए. पुलिस मुख्यालय, रायपुर राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर
मंजुलता राठौर उप पुलिस अधीक्षक, जिला गरियाबंद राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर
राजेश कुमार झा उप पुलिस अधीक्षक, जिला बेमेतरा राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर
दीपमाला कुर्रे उप पुलिस अधीक्षक, (अजाक क्राईम)
जिला – बस्तर
राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर
मोनिका श्याम उप पुलिस अधीक्षक, (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा) जिला सुकमा राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर
रोशन आहुजा उप पुलिस अधीक्षक, जिला बीजापुर राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर
रविकांत सहारे उप पुलिस अधीक्षक, (एसआईबी) जिला सुकमा राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर
एलेक्जेंडर किरो नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव, जिला राजनांदगांव राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर

 

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds