लॉगिन

बाल संप्रेषण गृह चौकीदार हत्याकांड : अलग-अलग राज्यों में छिपे तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

Chhattisgarh July 21, 2026 रिपोर्टर: shailesh
बाल संप्रेषण गृह चौकीदार हत्याकांड : अलग-अलग राज्यों में छिपे तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

बाल संप्रेषण गृह चौकीदार हत्याकांड : अलग-अलग राज्यों में छिपे तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह में चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चार आरोपियों में से तीन को अलग- अलग राज्यों से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार अभियान चला रही हैं।

हत्या के बाद अलग-अलग राज्यों में भागे थे आरोपी

पुलिस जांच के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अलग-अलग राज्यों में फरार हो गए थे। मामले में पहले आरोपी दिनेश राठिया को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए दो अन्य आरोपियों को पटना और बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। अब एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

मारपीट के बाद हाथ-पैर बांधकर की गई थी हत्या

जानकारी के मुताबिक, बाल संप्रेषण गृह में तैनात चौकीदार 40 वर्षीय नरेंद्र कुमार खांडे के साथ चारों आरोपियों ने पहले मारपीट की। इसके बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए गए और गला दबाने के साथ मुंह में गमछा ठूंस दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। आरोपियों ने अपने पुराने अपराध किशोर अवस्था में किए थे, लेकिन इस हत्याकांड के समय वे सभी बालिग हो चुके थे। इसी वजह से उन्हें बाल संप्रेषण गृह की प्ले सेफ सेफ्टी यूनिट’ में रखा गया था।

एक आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस की विशेष टीमें अब भी फरार चौथे आरोपी की तलाश में विभिन्न राज्यों में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds