लॉगिन

बेकरी संचालक पर थूक लगाकर सामान बेचने का आरोप, हिंदू संगठन का हंगामा, पुलिस की जांच जारी

Chhattisgarh July 21, 2026 रिपोर्टर: shailesh
बेकरी संचालक पर थूक लगाकर सामान बेचने का आरोप, हिंदू संगठन का हंगामा, पुलिस की जांच जारी

बेकरी संचालक पर थूक लगाकर सामान बेचने का आरोप, हिंदू संगठन का हंगामा, पुलिस की जांच जारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू संगठनों ने बेकरी प्रोडक्ट्स में थूक लगाकर बेचने का आरोप लगाया है। साथ ही हंगामा करते हुए दुकान संचालक बाप-बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, तिफरा यदुनंदन नगर में स्थित एक दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हिंदू संगठनों ने बेकरी प्रोडक्ट्स पर थूक लगाकर बेचने का आरोप लगाया है।

हिंदू संगठनों ने लगाए आरोप

इसको लेकर हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा भी किया और बाप-बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि बाप-बेटे खुद को हिंदू बताकर दुकान चला रहे थे, जबकि दोनों धर्म विशेष से जुड़े हैं। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस टीम भी मामले की जांच में जुट गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds