लॉगिन

युवक की निर्मम हत्या : अश्लील गाली-गलौज से विवाद बना जानलेवा, छत पर चढ़कर ईंट-हंसिये से किया हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh July 19, 2026 रिपोर्टर: shailesh
युवक की निर्मम हत्या : अश्लील गाली-गलौज से विवाद बना जानलेवा, छत पर चढ़कर ईंट-हंसिये से किया हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

युवक की निर्मम हत्या : अश्लील गाली-गलौज से विवाद बना जानलेवा, छत पर चढ़कर ईंट-हंसिये से किया हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : ​बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में हुई एक युवक की नृशंस हत्या ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। नीम चौक निवासी इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव ) की उसके घर की छत पर दो युवकों अमित कुमार सोनवानी और सुधीर सोनवानी ने बेरहमी से हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक द्वारा घर के सामने गाली-गलौज करने से नाराज आरोपियों ने खूनी खेल को अंजाम दिया। दोनों हमलावरों ने छत पर चढ़कर गोलू भार्गव के सिर और चेहरे पर ईंट और धारदार हंसिये से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

आरोपी अभी अत्यधिक नशे की हालत में हैं, जिसके चलते होश में आने पर ही उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। गौर करने वाली बात यह है कि रतनपुर इलाके में यह हाल के कुछ दिनों में तीसरी हत्या की वारदात है, जिसके कारण स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds