लॉगिन

ओवरटाइम घोटाला मामला : सीएसएमसीएल के पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार

Chhattisgarh July 19, 2026 रिपोर्टर: shailesh
ओवरटाइम घोटाला मामला : सीएसएमसीएल के पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार

ओवरटाइम घोटाला मामला : सीएसएमसीएल के पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार

रायपुर : ओवरटाइम भुगतान घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया है. आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने पूर्व एमडी को 17 जुलाई को हिरासत में लिया था. उन्हें शनिवार को विशेष न्यायालय में पेश किया गया था. इसके बाद उन्हें 20 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.

12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

इस मामले में EOW ने 12 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की है. इन आरोपियों में अनवर ढेबर, नवीन प्रताप सिंह तोमर, तिजऊराम निर्मलकर, अभिषेक सिंह, नीरज कुमार चौधरी, अजय लोहिया, अजीत नरबले, अमित प्रभाकर सालुंके, अमित मित्तल, एन उदय राव, राजीव द्विवेदी और संजीव जैन के नाम शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि 172 करोड़ के इस घोटाले के मामले में जांच एजेंसियों का मानना है कि अरुणपति त्रिपाठी से पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं. भुगतान स्वीकृति प्रक्रिया, कमीशन नेटवर्क और इससे जुड़े लोगों की भूमिका भी सामने आएगी.

सीएसएमसीएल ओवरटाइम भुगतान घोटाला क्या है?

सीएसएमसीएल में 2019 से 2024 के बीच मैनपावर और प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए ओवरटाइम भत्ते के नाम पर बड़े पैमाने पर भुगतान किया गया. करीब 115 करोड़ की राशि बांटी गई. सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि राशि कर्मचारियों के पास नहीं पहुंची और अधिकारियों ने आपस में बांट ली. इस मामले का खुलासा तब हुआ था जब 29 सितंबर 2023 को प्रवर्तन निदेशालय ने तीन व्यक्तियों के पास से 28 लाख रुपये बरामद किए थे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds