लॉगिन

नर्सिंग छात्रा हत्याकांड का खुलासा : एकतरफा प्यार में युवती की हत्या, आरोपी बलौदाबाजार से गिरफ्तार

Chhattisgarh July 12, 2026 रिपोर्टर: shailesh
नर्सिंग छात्रा हत्याकांड का खुलासा : एकतरफा प्यार में युवती की हत्या, आरोपी बलौदाबाजार से गिरफ्तार

नर्सिंग छात्रा हत्याकांड का खुलासा : एकतरफा प्यार में युवती की हत्या, आरोपी बलौदाबाजार से गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई में पीजी में घुसकर 19 वर्षीय युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी को बलौदाबाजार से गिरफ्तार किया है। पूरा मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का निकला, जिसमें युवती की हत्या करने वाला आरोपी युवती का दूर का परिचित था।

भिलाई के रामनगर में बेमेतरा निवासी खुशी साहू अपने रूममेट के साथ रहती थी। वह नर्सिंग की पढ़ाई करते हुए नजदीक के कैफे में जॉब करती थी। 10 जुलाई को अचानक अज्ञात युवक ने खुशी साहू को चाकू मारकर फरार हो गया। इस दौरान रूममेट बाथरूम में थी। वह बाथरूम से निकलकर ख़ुशी के परिजनों को सम्पर्क किया और मकान मालिक के साथ खुशी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बातचीत से इंकार करने पर वारदात को दिया अंजाम

परिजनों की शिकायत पर थाना वैशाली नगर में अपराध दर्ज कर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बलौदाबाजार निवासी आरोपी लाकेश्वर साहू उर्फ पिन्टू को बलौदाबाजार से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी मृतिका से एकतरफा प्रेम करता था। खुशी ने बातचीत करने से इंकार किया तो आरोपी ने योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी।

गला दबाने के बाद चाकू से किया था वार

आरोपी लाकेश्वर साहू रायपुर से भिलाई पहुंचकर धारदार हथियार (चाकू) खरीदा। पहचान एवं साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसने दो शर्ट तथा पैंट के अंदर बरमूडा पहन रखा था। कमरे में विवाद होने पर आरोपी ने मृतिका का गला दबाया, फिर चाकू से उसके अलग-अलग हिस्सों पर प्राणघातक हमला किया। घटना के बाद आरोपी ने पहने हुए कपड़े एवं जूते नदी में फेंककर सबूत मिटाने का काम किया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds