लॉगिन

महादेव बेटिंग एप मामले में ईडी का बड़ा एक्शन! 940 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच, अब तक 3800 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाई

Chhattisgarh July 11, 2026 रिपोर्टर: shailesh
महादेव बेटिंग एप मामले में ईडी का बड़ा एक्शन! 940 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच, अब तक 3800 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाई

महादेव बेटिंग एप मामले में ईडी का बड़ा एक्शन! 940 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच, अब तक 3800 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाई

रायपुर : महादेव सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा एक्शन लिया है. जांच एजेंसी ने कार्रवाई करते हुए करीब 940 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को अटैच किया है. जानकारी के मुताबिक ये प्रॉपर्टी कारोबारी विकास गर्ग और उनके परिवार के नियंत्रण वाली कंपनियों से संबंधित हैं. ये कदम अब तक की कार्रवाई में अहम माना जा रहा है.

अटैच की गई संपत्तियों में क्या-क्या शामिल है?

इस मामले की कार्रवाई छत्तीसगढ़ से शुरू हुई थी. दुर्ग में FIR दर्ज की गई थी. इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में दर्ज शिकायतों को आधार बनाया गया है. ईडी ने जिन संपत्तियों पर कार्रवाई की है, उसमें कई महंगी आवासीय प्रॉपर्टी, जमीन, कंपनियों के शेयर और कई वित्तीय निवेश शामिल हैं. इसके साथ ही अटैच की गई संपत्तियों में ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क से अर्जित संपत्ति भी शामिल है. जांच के दौरान मिले दस्तावेजों और फाइनेंशियल रिकॉर्ड को आधार बनाया गया.

शेल कंपनियों के जरिए निवेश

महादेव सट्टा एप और स्काई एक्सचेंज से जुड़ा नेटवर्क विदेश से संचालित किया जा रहा था. ED की जांच के अनुसार पैनल सिस्टम के माध्यम से देशभर में इसका विस्तार किया गया. दावा किया गया है कि हर महीने इससे 450 करोड़ रुपये की कमाई की जा रही थी. इसके साथ ही जांच में सामने आया कि अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क से कमाए पैसे को वैध दिखाने के लिए शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया गया. पैसों का वास्तविक स्त्रोत को छिपाया गया.

अब तक 3800 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक अभी तक सात प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं. वहीं, रायपुर की विशेष PMLA कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं. अब तक इस मामले में 3800 करोड़ की संपत्तियों पर कार्रवाई की जा चुकी है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds