लॉगिन

बलरामपुर में आकाशीय बिजली का कहर, मां-बेटी की हुई दर्दनाक मौत

Chhattisgarh July 3, 2026 रिपोर्टर: shailesh
बलरामपुर में आकाशीय बिजली का कहर, मां-बेटी की हुई दर्दनाक मौत

बलरामपुर में आकाशीय बिजली का कहर, मां-बेटी की हुई दर्दनाक मौत

बलरामपुर : जिले में गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब दोनों खेत में काम कर रही थीं. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पतरापारा का है. मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी प्रमोद कुमार टेकाम (22) ने थाने में सूचना दी कि उनकी परिजन मानती टेकाम (33) और उनकी 14 वर्षीय बेटी विमला टेकाम खेत में काम करने गई थीं.

दोपहर करीब 2:10 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए मां-बेटी खेत के समीप स्थित एक सेमर के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds