लॉगिन

सितंबर में आएगा महंगा बिजली बिल : 13% FPPAS वसूलेगी सरकार, 65 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर

Chhattisgarh September 3, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सितंबर में आएगा महंगा बिजली बिल : 13% FPPAS वसूलेगी सरकार, 65 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर

सितंबर में आएगा महंगा बिजली बिल : 13% FPPAS वसूलेगी सरकार, 65 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर

रायपुर : बिजली उपभोक्ताओं के लिए सितंबर का महीना जेब पर भारी पड़ने वाला है. बिजली कंपनी की ओर से अगस्त के बिल में कुल 13 प्रतिशत एफपीपीएएस शुल्क जोड़े जाने की जानकारी सामने आई है. दरअसल, पहले के महीनों में टैरिफ बढ़ने के कारण एफपीपीएएस की पूरी राशि वसूल नहीं हो पाई थी. अब पुराने बकाये और अगस्त के नए शुल्क को जोड़कर सितंबर में उपभोक्ताओं से वसूली की जाएगी. यानी बिजली की खपत वही, लेकिन बिल का बोझ बढ़ सकता है.

65 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर

छत्तीसगढ़ के करीब 65 लाख बिजली उपभोक्ताओं को सितंबर के बिजली बिल में अतिरिक्त शुल्क का सामना करना पड़ेगा. अगस्त के बिल में कुल 13 प्रतिशत एफपीपीएएस यानी फ्यूल पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज लगाया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, पिछले महीनों में एफपीपीएएस की निर्धारित राशि पूरी तरह वसूल नहीं हो सकी थी. जनवरी के बिल में 13.64 प्रतिशत, फरवरी में 12.35 प्रतिशत, मार्च में 5.91 प्रतिशत, अप्रैल में 4.24 प्रतिशत, मई में 3.98 प्रतिशत और जून में 9.13 प्रतिशत तक शुल्क लगाया गया था.

बढ़ते FPPAS शुल्क से बढ़ रहा बिजली बिल का बोझ

जुलाई में टैरिफ बढ़ने के कारण निर्धारित 18 प्रतिशत के मुकाबले केवल 10 प्रतिशत ही वसूला गया और 8 प्रतिशत राशि बाकी रह गई. इसके बाद अगस्त के बिल में नया 5 प्रतिशत शुल्क जोड़ दिया गया. यही वजह है कि सितंबर में उपभोक्ताओं से कुल 13 प्रतिशत एफपीपीएएस शुल्क वसूलने की तैयारी है.

यानी उपभोक्ताओं के लिए सितंबर का बिजली बिल केवल बिजली खपत का हिसाब नहीं, बल्कि पिछले बकाये और नए शुल्क का भी असर लेकर आएगा. बढ़ते एफपीपीएएस शुल्क ने बिजली उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा दिया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds