लॉगिन

छत्तीसगढ़ में एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, 183 रुपये तक घटे दाम, 3000 के पार पहुंच गई थी कीमत

Chhattisgarh July 1, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, 183 रुपये तक घटे दाम, 3000 के पार पहुंच गई थी कीमत

छत्तीसगढ़ में एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, 183 रुपये तक घटे दाम, 3000 के पार पहुंच गई थी कीमत

रायपुर : छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए राहत की खबर है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 19 किलो ग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपए की कटौती की है. नई दरें आज से लागू हो गए हैं.

कीमतों में कटौती के बाद कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 3,346 रुपए से घटकर 3,163 रुपए हो गई है. हालांकि आम उपभोक्ताओं के लिएल इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंजर की कीमत में कई बदलाव नहीं किया गया है. घरेलू सिलेंडर पहले की ही दर पर उपलब्ध रहेगा.

3000 के पार पहुंच गई थी कीमत

इस साल कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में पहली बार कमी आई है.जनवरी 2026 में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1,892.50 रुपए थी. इसके बाद फरवरी में 49 रुपए, मार्च में 144 रुपए और अप्रैल में 215.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई. सबसे बड़ी बढ़ोतरी मई में हुई जब कीमत 993.50 रुपए बढ़कर 3,294.50 रुपए हो गई. इसके बाद जून में 52 रुएप की और बढ़ोतरी के साथ कीमत 3,346.50 रुएप के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. अब 1 जुलाई से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 175 रुपए की कटौती की गई है, जिससे नई कीमत 3171 हो गई है.

रायपुर में कितने में मिलेगा सिलेंडर?

वहीं इस बार भी 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. घरेलू ग्राहक मौजूदा कीमतों पर ही गैस सिलेंडर खरीदते रहेंगे. इंडियन ऑयल के नए रेट के अनुसार 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर रायपुर में आज से 3,163 रुपए में मिलेगा. गुड रिटर्न्स बेवसाइट के मुताबिक बस्तर में 3,047 रुपए में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर मिलेगा. वहीं बिसालपुर में 3,210 रुपए में बिकेगा.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds