CG : कंधे पर AK- 47 और होठों पर बांसुरी की धुन.. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस जवान का वीडियो

अंबिकापुर। कंधे पर एके 47 सेवन, शरीर पर वर्दी और होठों पर बांसुरी और बांसुरी से निकलती दिल दीवाना बिन सजना के माने ना यह पगला है समझाने से भी समझे ना कि निकलती मधुर धुन.. जी हां संगीत प्रिय पुलिसकर्मी का यह बांसुरी बजाते वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
29 दिसंबर, 1989 को रिलीज हुई फिल्म मैंने प्यार किया के रोमांटिक गाने पर अंबिकापुर के पुलिस प्रधान आरक्षक चैनसाय लोकप्रिय धुन को बांसुरी पर बजाते हुए अपने वर्दी में दिखे। पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक के रूप में पदस्थ जनसाय अंबिकापुर के पुलिस जवान हैं। संगीत प्रेमी चैनसा अक्सर बांसुरी की धुन से अलग-अलग मधुर गीत बजाते हैं, जिसे लेकर जनता लोगों के बीच में लोकप्रिय भी है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान जब पुलिस के और कोरोना वारियर्स, डॉक्टर, पुलिस जवान ड्यूटी कर थक जाते थे, तो चैनसाय अपनी बांसुरी की धुन से ही उनमें उत्साह भरते थे।
Viral video of policeman playing flute:
कंधे पर एके 47 सेवन, शरीर पर वर्दी और होठों पर बांसुरी से निकलती दिल दीवाना बिन सजना के माने ना यह पगला है समझाने से भी समझे ना .. जी हां संगीत प्रिय पुलिसकर्मी का यह बांसुरी बजाते वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बांसुरी बजाते हुए पुलिस जवान चैनसाय pic.twitter.com/ey26A4fy0R
— Janrapat (@janrapat) April 23, 2023
चैनसाय अक्सर अपने बांसुरी के धुन के जरिए पुलिस कर्मियों का मनोरंजन भी करते रहते हैं। इन दिनों वर्दी में पुलिस जवान का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस जवान बंदूक के साथ-साथ वर्दी से लैस तो है ही। इसके साथ ही बांसुरी की धुन से दिल दीवाना बिन सजना के माने ना की धुन निकालते नजर आ रहे हैं।