पत्नी की पिटाई का विरोध करने पहुंचे रिश्तेदारों पर फायरिंग, कट्टा-रिवाल्वर के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

सक्ती : जिले में घरेलू हिंसा का मामला उस वक्त खौफनाक वारदात में बदल गया, जब पत्नी के साथ मारपीट का विरोध करने पहुंचे रिश्तेदारों पर आरोपी पति ने साथी के साथ मिलकर गोली चला दी। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने झुककर अपनी जान बचा ली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।

यह सनसनीखेज मामला सक्ती थाना क्षेत्र के कार्रापाली गांव का है। पुलिस को दी गई शिकायत में जांजगीर-चांपा जिले के बालपुर निवासी अजय सिंह गोड़ ने बताया कि वह अपने चाचा ससुर महंगु गोड़ के बुलावे पर गांव पहुंचा था। यहां परिवार के लोगों ने बताया कि तीजबाई नाम की महिला को उसका पति दिलेश्वर सिदार आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करता है। इसी बात को लेकर अजय सिंह गोड़, महंगु गोड़, बुंदीबाई और रमेश गोड़ आरोपी को समझाने उसके घर पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान दिलेश्वर सिदार भड़क गया और गुस्से में वहां से निकल गया। कुछ देर बाद जब पीड़ित पक्ष के लोग वापस लौट रहे थे, तभी गांव के बाहर तालाब के पास आरोपी अपने साथी सोमदेव सिदार के साथ हथियार लेकर पहुंच गया। दोनों ने बीच रास्ते में वाहन रुकवाया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान दिलेश्वर ने अचानक गोली चला दी।

फायरिंग होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ितों ने किसी तरह नीचे झुककर अपनी जान बचाई। वहीं आरोपी का साथी हाथ में कट्टा लेकर लगातार धमकियां देता रहा। घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds