खुशखबरी! छत्तीसगढ़ के 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 पदों पर निकली संविदा भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

रायपुर : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है. जहां राज्य के स्वास्थ्य और शिक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बड़े पैमाने पर संविदा भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. ये भर्तियां मुख्य रूप से दंतेवाड़ा, मनेन्द्रगढ़, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेजों में की जाएंगी. ये ऐसे संस्थान हैं, जहां लंबे समय से शैक्षणिक और चिकित्सा कर्मचारियों की कमी महसूस की जा रही थी.
मेडिकल कॉलेजों में 149 पदों पर निकली संविदा भर्ती
इस संविदा भर्ती के तहत कुल 149 रिक्त पदों को भरा जाना है. जिनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट के पद शामिल हैं. यह भर्ती दंतेवाड़ा, मनेन्द्रगढ़, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में स्थित मेडिकल कॉलेजों में की जाएगी.
15 जून तक कर सकते हैं अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए अपने आवेदन ऑनलाइन जमा करने होंगे. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है.
छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों के लिए पात्रता मानदंड, साथ ही पूरी चयन प्रक्रिया, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा निर्धारित सख्त और आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार ही तय की जाएगी.
आवेदकों के दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद सीधे इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर एक अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी, और इसके बाद उनकी नियुक्ति की जाएगी.