डेढ़ साल की बेटी को छोड़कर महिला ने बांध में लगाई छलांग, मचा हड़कंप

धमतरी  : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गंगरेल बांध में महिला ने अपनी डेढ़ साल की बेटी को छोड़कर छलांग लगा दी, जिसे हड़कंप मच गया। पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसने ये आत्मघाती कदम उठाया था, हालांकि राहत की बात ये रही कि आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह से महिला को बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान सतवंतीन निर्मलकर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पूरी गांव की रहने वाली बताई जा रही है। महिला पिछले कुछ महीनों से नगरी के छिपलीपारा स्थित अपने मायके में रह रही थी। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे लगातार प्रताड़ित करता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।

इसी प्रताड़ना से तंग आकर महिला अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची को लेकर गंगरेल पहुंची और आत्महत्या का प्रयास किया। बच्ची को किनारे छोड़कर महिला पानी में उतर गई, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते उसे देख लिया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है और आगे की जांच की जा रही है। वहीं महिला और उसकी बच्ची दोनों सुरक्षित बताई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds