भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सीएम साय, दिल्ली दौरे पर कई मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दो दिन के दिल्ली दौरे के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश के विकास और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर अहम चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने नितिन नवीन के साथ बैठक में कई अहम मुद्दें भी रखे. इस मुलाकात की तस्वीरें सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर की है.
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि संगठनात्मक विषयों, छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने तथा गरीब, किसान, युवा और मातृशक्ति के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. सीएम ने साय ने दिल्ली में भाजपा नेतृत्व को प्रदेश में चलाए जा रहे विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी.
कई योजनाओं पर विस्तृत चर्चा
बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रदेश में और प्रभावी तरीके से लागू करने को लेकर भी रणनीति पर चर्चा हुई. इस बैठक में आगामी राजनैतिक गतिविधियों थ स्तर पर संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा होने की जानकारी सामने आई है. राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को संगठन और सरकार के बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं. माना जा रहा है कि आने वाले समय में भाजपा प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज कर सकती है.
ये केवल राजनीतिक मुलाकात नहीं
हालांकि सीएम साय को मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा केवल राजनीतिक मुलाकात तक सीमित नहीं है बल्कि इसे विकास परियोजनाओं और केंद्र-राज्य समन्वय के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में कई नई योजनाओं और परियोजनाओं को गति मिल सकती है.