भाजपा नेत्री से दिल्ली में दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर ढाई करोड़ भी ऐंठे; झारखंड के आरोपी उद्योगपति पर केस दर्ज

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली एक भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि झारखंड के रहने वाले कारोबारी संजय सिंह ने पहले तो उसके साथ घिनौनी हरकत की और फिर ब्लैकमेल करके करीब ढाई करोड़ रुपये भी ऐंठ लिए. पीड़िता की शिकायत पर बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है.

बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में झारखंड के रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है. बिलासपुर की बीजेपी नेत्री का आरोप है कि कारोबारी संजय सिंह ने 2 साल पहले माइनिंग में निवेश के बहाने नजदीकियां बढ़ाई थीं. आरोपी ने व्यापार में साझेदारी और मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला से निवेश कराया. इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ गया. फिर दिल्ली आने-जाने के दौरान भरोसे का फायदा उठाते हुए रेप की वारदात को अंजाम दिया.

ब्लैकमेल कर ढाई करोड़ ऐंठे

भाजपा नेत्री ने बताया कि झारखंड के कारोबारी ने रेप के बाद ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. इसके बाद कई किश्तों में करीब ढाई करोड़ रुपये ऐंठ लिए. महिला ने आरटीजीएस समेत अलग-अलग माध्यम से आरोपी को पैसे ट्रांसफर किए. मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा. परेशान होने के बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds