Jiah Khan मामले में 28 अप्रैल को आएगा CBI कोर्ट का निर्णय, सूरज पंचोली पर लगा है सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

मुंबई : फिल्म एक्ट्रेस जिया खान की मौत के मामले में विशेष सीबीआई कोर्ट मुंबई में 28 अप्रैल को निर्णय सुना सकती है। इस मामले में जिया खान के ब्वॉयफ्रेंड रहे फिल्म अभिनेता सूरज पंचोली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है और उनपर केस चल रहा है।

जिया खान मामले में विशेष सीबीआई जज ने जजमेंट रिजर्व कर लिया है

विशेष सीबीआई जज एएस सैयद ने गुरुवार को फाइनल आर्गुमेंट सुना। इसे सुनने के बाद उन्होंने मामले में जजमेंट रिजर्व कर लिया है। जिया खान 25 वर्ष की थी। वह अमेरिकन सिटीजन थी। वह 3 जून 2013 को जुहू स्थित आवास पर मृत पाई गई थी। पुलिस ने इसके बाद 6 पेज का सुसाइड नोट बरामद किया था। इसके बाद सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर अबेटमेंट टू सुसाइड यानी आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा और केस चला। यह केस स्पेशल सीबीआई कोर्ट को 2021 में ट्रांसफर किया गया। इसके पहले सेशन कोर्ट ने कहा कि यह उनके क्षेत्र में नहीं आता।

जिया खान की मां राबिया खान इस मामले में प्रमुख गवाह है

जिया खान की मां राबिया खान इस मामले में प्रमुख गवाह है। उन्होंने कोर्ट को कई बार बताया है कि यह आत्महत्या नहीं मर्डर है। मुंबई हाई कोर्ट ने पिछले वर्ष मामले में ताजा जांच के आदेश देने की मांग खारिज कर दी थी। अपनी बात रखते हुए राबिया खान ने सीबीआई कोर्ट में कहा है कि सूरज खान जिया खान को फिजिकली और वर्बली अपमानित किया करते थे। राबिया खान ने कोर्ट को यह भी कहा कि ना तो पुलिस और ना ही सीबीआई ने कोई कानूनी साक्ष्य जमा किए हैं, जिससे यह साबित हो कि उनकी बेटी ने सुसाइड किया है।

सूरज पंचोली के वकील ने कहा, ‘मामले में मेरिट पर अपने तथ्य रखे हैं’

वहीं, सूरज पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल ने मामले में कहा है, ‘हमने इस मामले में गुरुवार को अंतिम बहस कर ली है। हमने मेरिट पर अपने तथ्य रखे हैं। यह मामला सूरज पंचोली वर्सेस सीबीआई का था।’ प्रशांत पाटिल ने आगे कहा, ‘हमने कई लैंडमार्क जजमेंट की प्रतियां भी इसमें जोड़ी है जो कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गई है। हमने कोर्ट को यह भी बताया कि यह आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला नहीं बनता। अब अंतिम निर्णय मामले में 28 अप्रैल को आएगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds