पद्मश्री फुलबासन बाई यादव का अपहरण, दो महिला सहित दो पुरुष गिरफ्तार

राजनांदगांव : महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने वाली मां बमलेश्वरी फेडरेशन की अध्यक्ष पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के अपहरण का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने दो महिला और दो पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

सुबह लगभग 10.30 बजे पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के सुकूलदैहान स्थित निवास में एक लड़की स्कॉर्पियो वाहन लेकर पहुंची, जिसमें उन्होंने पद्मश्री फुलबासन बाई से कहा कि वाहन में एक दिव्यांग लड़की बैठी है, जो आपकी बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। आपके साथ फोटो खींचना चाहती है,उसकी स्थिति गाड़ी से उतरने लायक नहीं है। आप 2 मिनट चलकर उसके साथ फोटो खींचा ले, पद्मश्री फुलबासन बाई ने दूर से ही लड़की को गाड़ी में बैठे देखा और गाड़ी के पास पहुंची, जहां भीतर बैठकर फोटो खींचने कहा गया। इसके बाद जैसे ही वह गाड़ी में बैठी और पहले से वाहन में मौजूद दो अन्य पुरुष उन्हें अंदर की ओर खींच लिया।

इस दौरान उन्हें बलपूर्वक गाड़ी में बैठकर लिया। उन्होंने विरोध किया तो कहा गया कि आज तुम्हारा केक काटने वाला है, जिसकी सूचना राजनांदगांव को मिल जाएगी। बंद गाड़ी में ले जाते समय शहर के चिखली पुलिस चौकी द्वारा चेकिंग पॉइंट लगाया गया था। जहां पर गठुला नाला के समीप पुलिस की चेकिंग पॉइंट ने स्कॉर्पियो वाहन चालक द्वारा सीट बैल्ट नहीं लगने पर उक्त वाहन को रोका और चालानी कार्रवाई के लिए 300 मांगे, तभी वाहन में बैठी लड़की बेमेतरा के बिमोरी निवासी खुशबु साहू ने कहा कि आवाज मत करना और मुंहदबा दिया।

तभी फुलबासन बाई ने एक जोर का झटका दिया और अपना पैर दरवाजे पर मारा तभी भीतर बैठी खुशबू ने कहा कि कुछ नहीं हुआ है मेरे दीदी को मिर्गी आ रही है । तभी पद्मश्री फुलबासन बाई ने बचाने के लिए पुलिस से मदद का इशारा किया। पुलिस जवानों ने उन्हें वाहन से नीचे उतारा और उन्हे पहचानते हुए बचा लिया ।

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने कहा खुशबू साहू प्लानिंग के तहत वाहन लेकर पहुंची थी, उसके साथ तीन अन्य भी थे । जबरदस्ती गाड़ी में ले जाना पाया गया, कहां ले जा रहे थे किस संबंध में ले जा रहे थे, आरोपियों से इसकी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds