रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का रूख बदल गया है. प्रदेश में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, जबकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए बरसात, तेज हवाओं और गरज-चमक को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है. तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट का अनुमान जताया गया है.
छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट
तेज हवा और गरज-चमक की चेतावनी मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना व्यक्त की है. हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे खुले क्षेत्रों, खेतों और पेड़ों के आसपास सतर्क रहने की सलाह दी गई है. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका है, जो मौसम को और अधिक सक्रिय बना सकती है.