लॉगिन

देश के अग्रणी वित्तीय निवेश विशेषज्ञ आनंद जी राठी का समृद्धि से सेवा – निवेश संवाद पर कार्यक्रम का आयोजन कल

Chhattisgarh May 2, 2026 रिपोर्टर: shailesh
देश के अग्रणी वित्तीय निवेश विशेषज्ञ आनंद जी राठी का समृद्धि से सेवा – निवेश संवाद पर कार्यक्रम का आयोजन कल

देश के अग्रणी वित्तीय निवेश विशेषज्ञ आनंद जी राठी का समृद्धि से सेवा – निवेश संवाद पर कार्यक्रम का आयोजन कल

रायपुर : मानवता की सेवा ओर जरूरतमंदों के जीवन में आशा की किरण जगाने के उद्देश्य से रायपुर शहर की सेवाभावी संस्था लव फॉर ह्यूमैनिटी नींव निरंतर शिक्षा, स्वास्थ एवं सामाजिक सहयोग के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। संस्था का मुख्य उद्देश्य कैंसर से पीड़ित, किडनी ट्रांसप्लांट, लीवर ट्रांसप्लांट के मरीजों के चिकित्सा सर्जरी ओर उपचार हेतु एवं नेत्रहीन बालक, बालिकाओं के शिक्षा हेतु जरूरतमंदों की सहायता हेतु कार्य किया जा रहा है ।इसी क्रम में संस्था द्वारा 3  मई 2026 रविवार को देश के निवेश विशेषज्ञ आनंद जी राठी द्वारा टॉक शो का आयोजन कर रही हैं। इस टॉक शो में वित्तीय निवेश के तरीके, आर्थिक समृद्धि के रहस्य एवं सुरक्षित भविष्य की योजना पर अपने अनुभव ज्ञान एवं सफल निवेश के सूत्रों से मार्गदर्शन करेंगे।

यह आयोजन केवल निवेश तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य समाज में शिक्षा दान, जीवन दान एवं दिव्यांगों जरूरतमंदों की सेवा व सहायता हेतु जागरूकता एवं सहयोग बढ़ाना हैं । संस्था द्वारा विभिन्न आयोजनों जैसे अनुप जलोटा जी द्वारा भजन संध्या, कवि सम्मेलन काव्योदय ऐसे कई कार्यक्रमों को कर के संस्था जरूरतमंदों की सहायता कर रही हैं, इसी उद्देश्य से यह आयोजन भी किया जा रहा है ।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ओपी चौधरी, वित्त मंत्री, राजीव अग्रवाल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम, बजरंग गोयल, चेयरमेन CII, ओपी सिंघानिया, वरिष्ठ वित्तीय विशेषज्ञ विशेष रूप से आमंत्रित हैं।

यह आयोजन होटल बेबी लॉन कैपिटल, व्ही आई पी चौक, व्ही आई पी रोड, रायपुर, में सुबह १०.३० बजे ३ मई रविवार को आयोजित हो रहा है।पंजीयन और प्रवेश हेतु गुगल रजिस्ट्रेशन फॉर्म बना है, प्रवेश ओर पंजीयन निःशुल्क हैं पर प्रवेश हेतु पंजीयन अनिवार्य हैं। लिमिटेड सीट्स होने की वजह से यह बहुत जरूरी है । जिनको भी इस आयोजन में शामिल होना है वे सभी अपना पंजीयन कर के प्रवेश कर सकते हैं।

इस आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित व्यावसायिक, इंडस्ट्रियलिस्ट, डॉक्टर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट लगभग 400 से 500 लोगों को आमंत्रित किया जायेगा ।कार्यक्रम समन्वयक सी ए मनोज राठी, स्वागताध्यक्ष, सी ए संजीव राठी ने यह जानकारी प्रदान की ।प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदीप गोयल, पुष्पराज सिंह, अनिल टोपे, प्रतीक राठी, भार्गव तारे प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।पंजीयन और प्रवेश हेतु संपर्क करें : 9165417777, 9827123423, 9425205023, 9713110676

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds