ईडी की बड़ी कार्रवाई : सर्राफा कारोबारी विकास अग्रवाल के घर से 17 किलो सोना-हीरों का हार किया जब्त

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर में ईडी की टीम ने बड़ी दबिश देकर सनसनी फैला दी। शहर के प्रमुख सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर हुई इस कार्रवाई में करोड़ों की संपत्ति मिलने की बात सामने आ रही है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने गुरुवार को विवेक अग्रवाल के आवास और प्रतिष्ठान पर एक साथ छापा मारा। दिनभर चली इस कार्रवाई में करीब 17 किलो सोना, लगभग 3 करोड़ रुपये कीमत के हीरों के हार और भारी मात्रा में नगदी बरामद की गई है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

मुख्य आरोपी से जुड़े तार

बताया जा रहा है कि, विवेक अग्रवाल, फरार चल रहे वांटेड आरोपी विकास अग्रवाल के भाई हैं। वहीं विकास अग्रवाल का नाम इस शराब घोटाले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर के करीबी के तौर पर सामने आ चुका है। ऐसे में ईडी अब इन कड़ियों को जोड़कर पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

आगे और भी खुलासों की संभावना

ईडी की इस कार्रवाई के बाद आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल, एजेंसी जब्त किए गए दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच में जुटी हुई है, जिससे इस हाई- प्रोफाइल मामले में कई अहम राज खुल सकते हैं। फिलहाल, पुलिस विकास अग्रवाल की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds