लॉगिन

50 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh April 28, 2026 रिपोर्टर: shailesh
50 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

50 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर में 50 लाख रुपये की ठगी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ड्राइवर कृष्णा साहू समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 49 लाख 50 हजार रुपये नकद, एक एमजी विंडसर कार और वारदात में इस्तेमाल वर्ना कार जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 66.50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि ड्राइवर कृष्णा साहू ने रिश्तेदारों और साथियों के साथ पहले से साजिश रचकर घटना को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार कंपनी की रकम बैंक ले जाई जा रही थी, लेकिन बैंक बंद होने पर लौटते समय आरोपी ड्राइवर अकाउंटेंट को गुटखा लेने के बहाने उतारकर कार समेत रकम लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा, जिसके बाद पूछताछ में रकम रिश्तेदारों में बांटने का खुलासा हुआ। सभी आरोपियों के खिलाफ खम्हारडीह थाना में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds