लॉगिन

आईपीएल 2026: मई के पहले साप्‍ताह में मिल सकती हैं आईपीएल की टिकटें! आरसीबी की वेबसाइट पर होगी अवेलेबल

Chhattisgarh April 28, 2026 रिपोर्टर: shailesh
आईपीएल 2026: मई के पहले साप्‍ताह में मिल सकती हैं आईपीएल की टिकटें! आरसीबी की वेबसाइट पर होगी अवेलेबल

आईपीएल 2026: मई के पहले साप्‍ताह में मिल सकती हैं आईपीएल की टिकटें! आरसीबी की वेबसाइट पर होगी अवेलेबल

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 मई और 13 मई को होने वाले दो हाईवाेल्‍टेज आईपीएल मैचों को लेकर टिकट बुकिंग मई के पहले सप्‍ताह से शुरू होने की संभावना है. हालांकि इस पर अभी किसी प्रकार का आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है, जो बताया जा रहा है कि कभी भी आ सकता है.

10 और 13 मई को होंगे मुकाबले

जानकारी के अनुसार, 10 मई को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा. वहीं 13 मई को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होना है. दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे.

प्रैक्टिस के लिए रायपुर जाएगी टीम

अब तक मिले अपडेट के अनुसार, आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां 6 दिन तक रहने वाली है. टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम की भी 8 मई को राजधानी पहुंचने की संभावना है.

इस प्रकार होगी टिकट की किमत

इन मैचों के टिकट आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन माध्‍यम से बुक किए जाएंगे. इसमें सबसे सस्‍ती टिकट 2000 रुपये की होने वाली है. इसके अलावा 2500 रुपये, 3500 रुपये, 5000 रुपये और 8000 रुपये तक की कैटेगरी शामिल होगी.

प्‍लैटिनम सीटों के सामने से हटाए कांच पैनल

स्‍टेडियम में इसके अलावा प्‍लैटिनम सीटों के सामने लगने वाले कांच के पैनल को हटा दिया गया है. अब दर्शक खिलाड़ि‍यों को बिना किसी रुकावट के सीधे और बेहद करीब से देख पाएंगे. मैच होने के बाद सुरक्षा कारणों के चलते एक बार फिर कांच लगा दिए जाएंगे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds