लॉगिन

बारातियों से भरी चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला, बस में सवार सभी बाराती पूरी तरह सुरक्षित

Chhattisgarh April 27, 2026 रिपोर्टर: shailesh
बारातियों से भरी चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला, बस में सवार सभी बाराती पूरी तरह सुरक्षित

बारातियों से भरी चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला, बस में सवार सभी बाराती पूरी तरह सुरक्षित

बालोद : बालोद जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां बारातियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई। यह घटना NH-30 मार्ग पर पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम जगतरा के पास की बताई जा रही है। जिसके कारण बस में आग लगने से लोगो में डर का माहोल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बस कांकेर जिले से बारात लेकर बालोद की ओर लौट रही थी। इसी दौरान चलते बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार बारातियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और सभी यात्री तुरंत बस से बाहर निकल आए।जानकारी के मुताबिक, बस में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। राहत की बात यह है, कि बस में सवार सभी बाराती पूरी तरह सुरक्षित हैं।

देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds