लॉगिन

घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला, जहर पिलाने की कोशिश और वीडियो वायरल की धमकी

Chhattisgarh April 27, 2026 रिपोर्टर: shailesh
घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला, जहर पिलाने की कोशिश और वीडियो वायरल की धमकी

घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला, जहर पिलाने की कोशिश और वीडियो वायरल की धमकी

दुर्ग : दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र स्थित रुआबांधा HSCL कॉलोनी से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट, जबरन जहर पिलाने की कोशिश, अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं।

पीड़िता के अनुसार तीन महिलाएं और तीन युवक जबरन घर में घुसे और मां-बेटी को बेरहमी से पीटा। इस दौरान युवती को जबरन जहर पिलाने की कोशिश की गई, जबकि उसकी मां को भी गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने युवती का न्यूड वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पर वायरल करने और रेप की धमकी दी। जाते समय आरोपी मोबाइल फोन तोड़कर घर में रखे पैसे और जरूरी दस्तावेज भी ले गए।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष पड़ोसी हैं और पहले से विवाद चल रहा था, जो अब हिंसक झगड़े में बदल गया। पुलिस के मुताबिक मामले में कुल तीन एफआईआर दर्ज हुई हैं, जिनमें दो शिकायतें दूसरे पक्ष द्वारा और एक रिपोर्ट पीड़िता की ओर से दर्ज कर जांच जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds