IPO 2023 : अगले सप्ताह आएगा Mankind Pharma का IPO जानिए क्या रहेगा प्राइस बैंड..

अगर आप IPO में अपना पैसा इन्वेस्ट करना चाहते है तो आपको बता दे की अगले सप्ताह मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ (Mankind Pharma IPO) आ रहा है। कंपनी की शेयर प्राइस बैंड (Mankind IPO Price Band) की बात करे तो 1026 रुपये से 1080 रुपये तय किया है। 4,326 करोड़ रुपये कंपनी प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर जुटा सकती है।
27 अप्रैल तक होगा आवेदन
मैनकाइंड फार्मा 25 अप्रैल से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। जबकि इसमें अगले 27 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकेगा। यदि सब कुछ पहले से तय तरीके से हुआ तो कंपनी के शेयर 9 मई 2023 को शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएंगे। बिक्री के हिसाब से देखा जाए तो यह देश की दूसरी बड़ी कंपनी है। साथ ही घरेलू खपत के मामले में यह देश की चौथी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी है।
ऑफर फॉर सेल
पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा मैनकाइंड फार्मा का यह आईपीओ। इस इश्यू के जरिए प्रमोटर्स और अन्य शेयरधारकों कंपनी के 40,058,844 इक्विटी शेयरों को बेचेंगे। ओएफएस में जो प्रमोटर्स शेयर बेच रहे हैं – रमेश जुनेजा, राजीव जुनेजा, शीतल अरोड़ा। इसके अलावा केर्नहिल सीआईपीईएफ, केर्नहिल सीजीपीई, बेज लिमिटेड और लिंक इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट भी अपने कुछ शेयर बेचेंगे।
देशभर में है 25 प्लांट
बात करे प्लांट की तो मैनकाइंड फार्मा के देश भर में 25 मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट हैं। साथ ही यह कंपनी कई तरह की दवाइयां डेवलप और मैन्यूफैक्चर भी करती है।और कई कंज्यूमर हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स भी बनाती है। इसमें इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव्स, एंटासिड पाउडर, विटामिन, मिनरल सप्लीमेंट्स आदि शामिल हैं।
15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित
इस पब्लिक इश्यू का आधा हिस्सा पात्र संस्थागत खरीदारों, 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों तथा 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित है। कंपनी के शेयर 09 मई को BSE और NSE पर सूचीबद्ध होंगे।