लॉगिन

तेज रफ्तार और जर्जर सड़क का कहर, यात्रियों से भरी बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल, मची चीख-पुकार

Chhattisgarh March 11, 2026 रिपोर्टर: shailesh
तेज रफ्तार और जर्जर सड़क का कहर, यात्रियों से भरी बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल, मची चीख-पुकार

तेज रफ्तार और जर्जर सड़क का कहर, यात्रियों से भरी बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल, मची चीख-पुकार

मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत केशरूवा डीह गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ बदहाल और जर्जर सड़क एक बार फिर राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई। यात्रियों से भरी एक बस जैसे ही इस मार्ग से गुजरी, सड़क की खराब स्थिति और बड़े गड्ढों के कारण चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा, जिसके परिणामस्वरूप बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण फौरन मदद के लिए दौड़े।

ग्रामीणों की तत्परता से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने मोर्चा संभालते हुए करीब आधा दर्जन घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इस दुर्घटना में दो यात्रियों की स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस घटना ने प्रशासन के प्रति स्थानीय लोगों के आक्रोश को एक बार फिर भड़का दिया है;जानकारी के अनुसार लंबे समय से सड़क की मरम्मत न होने के कारण यह मार्ग “डेथ ट्रैप” बन चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds