लॉगिन

दुर्ग मे अफीम की खेती : छिपाने के लिए उगा रखा था चारों तरफ ज्वार, पुलिस ने की छापामार कार्रवाई  

Chhattisgarh March 7, 2026 रिपोर्टर: shailesh
दुर्ग मे अफीम की खेती : छिपाने के लिए उगा रखा था चारों तरफ ज्वार, पुलिस ने की छापामार कार्रवाई  

दुर्ग मे अफीम की खेती : छिपाने के लिए उगा रखा था चारों तरफ ज्वार, पुलिस ने की छापामार कार्रवाई  

भिलाई। दुर्ग जिले में अफीम का खेत पकड़ा गया है। एक किसान ने चारों तरफ ज्वार लगाकर बीच में अफीम उगाया था। पुलिस मौके पर पहुंचकर दबिश देकर संदिग्ध को पकड़ा है। अफीम की फसल करीब डेढ़ एकड़ में की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम समोदा के एक खेत में अफीम बोए जाने की जानकारी मिली। मौके पर जेवरा सिरसा पुलिस पहुंची। चेक करने पर खेती अफीम की होना पुख्ता हुआ। अफीम की खेती करने वाले ने पुलिस को भनक न लगे इस कारण पहले खेत में चारों तरफ ज्वार बोया। उसके बाद ज्वार के बीच में अफीम को छिपाकर उगाया था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू करना शुरु किया खेत के मालिक को पकड़कर पूछताछ की गई। खेत मालिक के मुताबिक उसने जमीन लीज पर दी थी। खेत में क्या बोया गया है इस बात की जानकारी जमीन के मालिक को नहीं थी। बताया जा रहा है कि, खेत में काम करने वाले मजदूर एमपी के खंडवा के रहने वाला हैं। पुलिस एक आरोपी विनायक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

योजनाबद्ध तरीके से लगाई गई थी

अफीम की खेती को देखकर पुलिस ने मौके पर तहसीलदार और आरआई को बुलाया। उनकी मौजूदगी में कार्रवाई की गई। ग्रामीणों के मुताबिक यह पूरी तरह से सोची-समझी साजिश के तहत अफीम उगाई जा रही थी। अफीम के खेत के पास अब बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे।

एसपी बोले जारी है जांच

एएसपी मणिशंकर चंद्रा के मुताबिक, समोदा गांव में अफीम की खेती की सूचना पर पुलिस ने दबिश दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संदिग्ध युवक से पूछताछ किया जा रहा है। जिले में अफीम की खेती का पहला मामला है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds