टांगी से किया जानलेवा हमला : गंभीर हालत मे अस्पताल मे कराया भर्ती, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में हत्या की नियत से टांगी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुरदा निवासी कीर्तन पटेल आहत सुखराम पटेल के घर के पास पहुंचकर गाली-गलौज कर रहा था। मना करने पर आरोपी आवेश में आ गया और अपने घर से टांगी लेकर वापस आया। इसके बाद उसने “आज तुझे जान से मार दूंगा” कहते हुए सुखराम पटेल के सिर पर टांगी से प्राणघातक वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को तत्काल इलाज के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर चांपा थाना में अपराध क्रमांक 90/26 के तहत धारा 296, 351(3) और 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कीर्तन पटेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी कुरदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त टांगी को भी बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds