छत्तीसगढ़ के रेल यात्री ध्यान दें! नागपुर रूट की 13 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, ये है पूरी लिस्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. नागपुर रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अगले तीन दिनों तक मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल ने 13 ट्रेनों को निरस्त किया है. ये ट्रेनें 6 मार्च से लेकर 8 मार्च तक निरस्त रहेंगी.

ट्रेनें क्यों कैंसिल की गईं?

नागपुर रेल मंडल में समपार फाटक पर गर्डर की लॉन्चिंग की जा रही है. इस वजह से 13 ट्रेनों को निरस्त किया गया है. ये कार्य रेलवे ट्रैक और उसकी संरचना के मेंटेनेंस के लिए किया जा रहा है. यहीं कारण है कि ट्रेनों के यातायात पर प्रभाव पड़ा है. नागपुर, गोंदिया जैसे शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों पर असर पड़ेगा. ये बदलाव अस्थायी तौर पर हुआ है. कार्य खत्म होते ही ट्रेनों का यातायात सामान्य हो जाएगा.

ये ट्रेनें होंगी प्रभावित

(ट्रेन नंबर 68721) रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू 6 और 7 मार्च को रद्द रहेगी.

(ट्रेन नंबर 68723) डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू 6 और 7 मार्च को निरस्त रहेगी.

(ट्रेन नंबर 68724) गोंदिया-रायपुर मेमू 6 और 7 मार्च को प्रभावित रहेगी.

(ट्रेन नंबर 68741) दुर्ग-गोंदिया मेमू 6 और 7 मार्च को कैंसिल रहेगी.

(ट्रेन नंबर 68742) गोंदिया-दुर्ग मेमू 6 और 7 को रद्द रहेगी.

(ट्रेन नंबर 68743) गोंदिया-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी मेमू 6 और 7 मार्च को कैंसिल रहेगी.

(ट्रेन नंबर 68744) नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी – गोंदिया मेमू 6 और 7 मार्च को रद्द रहेगी.

(ट्रेन नंबर 68711) डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू 6 और 7 मार्च को निरस्त रहेगी.

(ट्रेन नंबर 68713) गोंदिया-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी मेमू 6 और 7 मार्च को बंद रहेगी.

(ट्रेन नंबर 68716) नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू 6 और 7 मार्च को रद्द रहेगी.

(ट्रेन नंबर 68712) गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू 6 और 7 मार्च को नहीं चलेगी.

(ट्रेन नंबर 68715) बालाघाट-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी मेमू 6 और 7 मार्च को कैंसिल रहेगी.

(ट्रेन नंबर 68714) नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-बालाघाट मेमू 6 और 7 मार्च को निरस्त रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds