जंगल से गांव तक दहशत… गरियाबंद और पाण्डुका में तेंदुए के हमले में दो जख्मी

गरियाबंद। गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत गरियाबंद और पाण्डुका परिक्षेत्र में तेंदुए के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। इन घटनाओं में एक बच्ची सहित दो लोग घायल हुए हैं।

खेत में सो रही बच्ची पर हमला

मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद परिक्षेत्र के बारुका सर्कल में सोमवार शाम ग्राम बारूक निवासी संतोषी कमार अपने परिजनों के साथ जंगल से लगे खेत में रखवाली के लिए गई थी। खेत में सोते समय एक तेंदुआ वहां पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि बच्ची के पास एक कुत्ता भी सोया हुआ था, जिस पर तेंदुए ने हमला करने की कोशिश की। आहट से बच्ची हड़बड़ाकर उठी, इसी दौरान तेंदुए का पंजा उसके सिर पर लग गया। जिससे उसके सिर में मामूली चोट आई है। परिजन तत्काल उसे सुरक्षित घर ले आए।

पाण्डुका क्षेत्र में ग्रामीण पर हमला

वहीं बारुका पंचायत के ग्राम बारेटहिन कोन्हा (पाण्डुका परिक्षेत्र) में तेंदुआ गांव के भीतर घुस आया और एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले गांव में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds