पारिवारिक रंजिश और शक में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़ : ठेलकाडीह पुलिस ने ग्राम गहिरा-गोपालपुर में हुई 85 वर्षीय बुजुर्ग लेडगूराम वर्मा की ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उनके पड़ोसी वीरेंद्र कुमार वर्मा (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक अक्सर उसे सबके सामने अपमानित करता था। साथ ही, उसे संदेह था कि बुजुर्ग उसके परिवार की महिला पर बुरी नजर रखता है। इसी आक्रोश में आरोपी ने 26 फरवरी 2026 की रात सोते हुए बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी जान ले ली।

हत्या को डकैती का रूप देने के लिए आरोपी ने घर की खिड़की और अलमारी तोड़ी थी। हालांकि, डॉग स्क्वॉड और FSL की जांच ने उसकी साजिश नाकाम कर दी। पुलिस ने तालाब के पास छिपाई गई कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। ठेलकाडीह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds