लॉगिन

एक्शन मोड में नगर निगम : सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्मित बिल्डिंग और 10 दुकानों पर चला बुलडोजर

Chhattisgarh March 1, 2026 रिपोर्टर: shailesh
एक्शन मोड में नगर निगम : सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्मित बिल्डिंग और 10 दुकानों पर चला बुलडोजर

एक्शन मोड में नगर निगम : सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्मित बिल्डिंग और 10 दुकानों पर चला बुलडोजर

रायपुर : राजधानी रायपुर में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर लालपुर क्षेत्र में शासकीय भूमि से अवैध निर्माण हटाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, लालपुर में शासकीय जमीन पर लगभग 9 से 10 निजी दुकानों के साथ एक बहुमंजिला बिल्डिंग संचालित की जा रही थी, जिसमें पीजी भी चल रहा था। शिकायतों के बाद नगर निगम ने जांच कर निर्माण को अवैध पाया और कार्रवाई शुरू की। अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी तरह के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

मौके पर नगर निगम के उड़नदस्ता दल के साथ सभी 10 जोन की गाड़ियां मौजूद हैं।  निगम की टीम द्वारा पूरे भवन को खाली कराया जा रहा है। दुकानों और पीजी में रहने वाले लोगों को पहले ही नोटिस देकर हटने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद बुलडोजर से अवैध हिस्सों को तोड़ा जा रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds