सिंचाई के पानी को लेकर किसान की हत्या : धारदार हथियार से किया ताबड़तोड़ वार, हत्यारोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में शनिवार को खेत में सिंचाई के पानी को लेकर किसान की हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर मार डाला, फिर लाश को खेत में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम केसरा का है।

जानकारी के मुताबिक, किसान का नाम अरम सिंह साहू है। जबकि आरोपी का नाम मोहन लाल सिन्हा (48) है, वह भी किसान है। दोनों के खेत आसपास हैं। सिंचाई के पानी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 21 फरवरी को दोनों किसानों के बीच सिंचाई के पानी को लेकर विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर गुस्साए मोहन लाल ने धारदार हथियार से अरम सिंह पर हमला कर दिया। जिससे उसकी जान चली गई। वारदात के बाद आरोपी लाश को मोहन के ही खेत में फेंककर भाग निकला। पूछताछ और जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में जुर्म स्वीकारने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds