रफ्तार का कहर : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, तेलीबांधा मे युवक को कुचला मौके पर ही मौत

रायपुर। सोमवार का दिन राजधानी रायपुर के रिंग रोड नंबर एक पर चलने वालों के लिए खतरनाक हो गया है। पहली घटना राजेंद्र नगर कटोरा तालाब टर्निंग के पास फ्लाईओवर के पहले एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को जोरदार ठोकर मारी जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है|

वहीं रिंग रोड में काशीराम नगर के सामने टाटीबंध से तेलीबांधा की ओर जाते हुए एक तेलंगाना पासिंग ट्रक ने बुरी तरह से ठोकर मारते हुए एक आदमी को कुचल दिया। ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। रायपुर यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे ट्रक के नीचे मृत व्यक्ति का शरीर बुरी तरह से कुचला हुआ फंस गया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है क्योंकि चेहरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds