लॉगिन

श्मशान में चला बुलडोजर तो गूंजी ‘भूत’ की चीखें! सोशल मीडिया में वीडियो फोटो वायरल

Chhattisgarh February 23, 2026 रिपोर्टर: shailesh
श्मशान में चला बुलडोजर तो गूंजी ‘भूत’ की चीखें! सोशल मीडिया में वीडियो फोटो वायरल

श्मशान में चला बुलडोजर तो गूंजी ‘भूत’ की चीखें! सोशल मीडिया में वीडियो फोटो वायरल

सरगुजा : जिले के उदयपुर इलाके में एक बार हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है. यह वीडियो एक कोल माइंस के एक्सटेंशन के दौरान जेसीबी के ड्राइवर के द्वारा बनाया गया है. ऐसी जानकारी चर्चा में है वीडियो में एक महिला के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही है.

श्मशान में चला बुलडोजर, तो गूंजी ‘भूत’ की चीखें

इसके अलावा एक फोटो भी वायरल हो रहा है जिसे भूत का फोटो बताया जा रहा है. इस फोटो को भी जैसे भी ड्राइवर के द्वारा क्लिक करना बताया जा रहा है. इस घटना के बाद सरगुजा इलाके में इसकी खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया में यह वीडियो फोटो वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?

सरगुजा के उदयपुर इलाके के घाटबर्रा गांव में कोयला खदान का एक्सटेंशन किया जा रहा है और वहां शमशान घाट में इसी दौरान जेसीबी चलाया जा रहा था.

तब रात का वक्त था और जेसीबी ड्राइवर को महिला के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. इसके बाद वह उसका वीडियो बनाने लगा लेकिन लगातार आवाज आने के बाद वह दहशत में आ गया और फिर जेसीबी मशीन को मौके पर छोड़कर ही भाग गया.

चर्चा इस बात की भी है कि इस घटना के बाद वह बीमार हो गया है और रात में मशीन चलकर खुदाई का काम बंद कर दिया गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds