लॉगिन

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, खैरागढ़ में बरसे बादल, जानें आपके शहर का हाल

Chhattisgarh February 23, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, खैरागढ़ में बरसे बादल, जानें आपके शहर का हाल

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, खैरागढ़ में बरसे बादल, जानें आपके शहर का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था. वहीं प्रदेश में खैरागढ़ समेत अन्य कई इलाकों में बुंदाबांदी हो रही है. जिससे बढ़ती गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है.

मौसम विभाग के मुताबिक, 23 फरवरी को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की वर्षा होने की संभावना है, जबकि वर्षा का मुख्य असर बस्तर संभाग के जिलों में रहने के आसार हैं.

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 23 फरवरी के लिए एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई है. अगले दो दिनों में भी कहीं-कहीं अति हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है. हालांकि व्यापक बारिश के संकेत फिलहाल नहीं हैं.

24 फरवरी से तापमान में गिरावट

प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है. 24 फरवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है, जो अगले दो दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है. इससे रात में हल्की ठंड फिर महसूस होने लगेगी.

रायपुर में छाए रहेंगे बादल

आज राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने के आसार हैं, अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वर्तमान में शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 2.5 डिग्री अधिक है

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds