इस राशि के लोग बातें बनाने में होते एक्सपर्ट, लड़कियां बहुत जल्दी हो जाती हैं आकर्षित

भारतीय ज्योतिष में प्रत्येक राशि के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया है। राशि के स्वामी से लेकर जातक के स्वभाव तक हर एक बात का जिक्र है। मेष, वृषभ, मिथुन सहित कुल 12 राशियां होती हैं। इन सभी राशि पर नौ ग्रहों का शुभ-अशुभ प्रभाव बना रहता है। आज हम आपको ऐसी ही राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बातें बनाने में बहुत ही माहिर होती हैं, ये अच्छे सेल्समैन होते है, बिजनेस और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं। इस राशि के लड़कों से लड़कियां बहुत जल्दी आकर्षित हो जाती हैं।

मिथुन

इस राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं। बुध को ज्योतिष शास्त्र में वाणी का कारक माना गया है। बुध देव बिजनेस और तर्क शास्त्र का भी कारक माने गए हैं। यदि कुंडली में बुध शुभ स्थिति में होते हैं तो ऐसे लोगों की वाणी बहुत ही मधुर होती हैं। इनकी भाषा बोली दूसरों को आकर्षित करने वाली होती है। इन लोगों से लड़कियां बहुत जल्द आकर्षित हो जाती है।

कन्या

इस राशि के जातक बहुत ही समझदार माने जाते हैं। यही वजह है कि ये लोग अपने लक्ष्यों को बहुत जल्द प्राप्त कर लेते हैं। ये ऑफिस में अपनी प्रतिभा और कलात्मकता के कारण छाए रहते हैं। बॉस के प्रिय होते हैं और जीवन में बहुत जल्द तरक्की करते हैं। इनकी शिक्षा अच्छी होती है। ये आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। ये दूसरों को बहुत जल्द प्रभावित करने की भी क्षमता रखते हैं।

मीन

इस राशि को 12 राशियों में सबसे अंतिम माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु यानी बृहस्पति को एक शुभ ग्रह माना गया है। गुरु मीन का स्वामी है। गुरु का संबंध ज्ञान से हैं। बुध ग्रह का प्रभाव जब इस राशि पर शुभ होता है तो ये तर्क शास्त्र में प्रवीण होते हैं, इनके पास हर बात का जवाब होता है। इन्हें कोई बातों में पराजित नहीं कर पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds