लॉगिन

चैतन्य बघेल की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईओडब्लू –एसीबी, 28 जनवरी को होगी सुनवाई

Chhattisgarh January 20, 2026 रिपोर्टर: shailesh
चैतन्य बघेल की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईओडब्लू –एसीबी, 28 जनवरी को होगी सुनवाई

चैतन्य बघेल की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईओडब्लू –एसीबी, 28 जनवरी को होगी सुनवाई

रायपुर : शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल की जमानत को ईओडब्लू-एसीबी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. वहीं अब इस मामले में 28 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.

3 जनवरी को 6 महिने बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल जेल से बाहर आए थे. शराब घोटाले मामले में चैतन्य बघेल को ईडी ने 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था. पिछले 6 महीने से चैतन्य बघेल रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे. शराब घोटाले मामले में आरोपी चैतन्य बघेल को बिलासपुर हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहाई हुई थी.

शराब घोटाले मामले में चैतन्य बघेल मुख्य आरोपी

बता दें कि ईडी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल मुख्य आरोपी हैं. आरोप है कि शराब घोटाले से हुई कमाई के पैसे को चैतन्य बघेल ने अपने कंपनी में निवेश किया है. ईडी की चार्जशीट में चैतन्य बघेल को लगभग 1000 करोड रुपए का फायदा होने की बात कही गई है. इस मामले में भ्रष्टाचार को लेकर ईओडब्लू भी चैतन्य बघेल के खिलाफ जांच कर रही है. दोनों मामलों में जमानत मिलने के बाद आज चैतन्य बघेल की रिहाई हुई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds