रेल्वे ट्रैक पर मिली युवक की लाश : मालगाड़ी की चपेट मे आने से हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक रेलवे ट्रैक के पास मौजूद था, तभी तेज रफ्तार से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मालगाड़ी को कुछ देर के लिए रोका गया, वहीं घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा अचानक हुआ और युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

सूचना मिलने पर पंडरी थाना स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की, ताकि हादसे के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds