लॉगिन

नक्सलियों और जवानों के बीच रुक-रुककर फायरिंग जारी, 2 नक्सली ढेर

Chhattisgarh January 3, 2026 रिपोर्टर: shailesh
नक्सलियों और जवानों के बीच रुक-रुककर फायरिंग जारी, 2 नक्सली ढेर

नक्सलियों और जवानों के बीच रुक-रुककर फायरिंग जारी, 2 नक्सली ढेर

बीजापुर : छत्तीसगढ़ में ‘लाल आतंक’ के खिलाफ एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. बीजापुर जिले में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी. सुरक्षाबलों के जवानों ने डटकर इसका जवाब दिया. इस मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए हैं और दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. नक्सलियों और जवानों के बीच रुक-रुककर फायरिंग हो रही है.

बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. दक्षिण बस्तर क्षेत्र में डीआरजी  की टीम अभियान पर निकली थी. इस बीच सुबह 5 बजे नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर हो गए हैं.

रुक-रुककर फायरिंग जारी

ढेर हुए दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह 5 बजे से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है. अधिकारियों ने बताया कि अभियान अभी भी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती, ताकि ऑपरेशन में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाएगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds