लॉगिन

ईडी की बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में दो कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा 

Chhattisgarh December 29, 2025 रिपोर्टर: shailesh
ईडी की बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में दो कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा 

ईडी की बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में दो कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा 

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद में आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने बड़ी कार्रवाई शुरू की। ईडी की टीमों ने शहर के दो प्रमुख कारोबारियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, जसबीर सिंह बग्गा के मेघ बसंत स्थित निवास पर सुबह करीब 6 बजे ईडी की टीम दो गाड़ियों में पहुंची। वहीं, हरमीत सलूजा (हरमीत सिंह खनूजा/सलूजा) के गुरुद्वारा के पीछे स्थित घर पर भी तलाशी जारी है। दोनों स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात हैं और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह छापेमारी  भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर–विशाखापट्टनम आर्थिक कॉरिडोर में हुए भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले से जुड़ी है। आरोप है कि जमीन अधिग्रहण के दौरान मुआवजे में भारी अनियमितताएं की गईं।

ईडी की रायपुर जोनल यूनिट रायपुर और महासमुंद में कुल 9 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। इन ठिकानों में कारोबारी, उनके सहयोगी, कुछ सरकारी अधिकारी और जमीन मालिकों से जुड़े परिसर शामिल हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds