खेत में सजी थी जुए की महफिल : पुलिस ने मारी रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार… ₹4.72 लाख का सामान जब्त

रायपुर, आरंग : राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम भानसोज में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खार में जुआ खेल रहे 10 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹1,71,290 नकद, 7 दोपहिया वाहन और ताश की गड्डियां जब्त की हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब ₹4.72 लाख आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को थाना आरंग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भानसोज के खार में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान 10 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना आरंग में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपीयो मे देवेंद्र वर्मा (37) – ग्राम भानसोज, वितिक गायकवाड़ (23) – ग्राम भानसोज, दिनेश कुमार वर्मा (40) – पिपरहट्टा, राधेश्याम साहू (52) – ग्राम फरफौद, राहुल गायकवाड़ (36) – ग्राम भानसोज, पुष्कर साहू (36) – ग्राम फरफौ, राजू साहू (47) – पिपरहट्टा,  कृष्ण कुमार साहू (61) – पिपरहट्टा,  नारायण चंद्राकर (35) – ग्राम फरफौद, दिलेश्वर साहू (32) – ग्राम जरौद के नाम शामिल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds