लॉगिन

राजधानी में 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी ने बहला-फुसलाकर बनाया हवस का शिकार

Chhattisgarh December 29, 2025 रिपोर्टर: shailesh
राजधानी में 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी ने बहला-फुसलाकर बनाया हवस का शिकार

राजधानी में 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी ने बहला-फुसलाकर बनाया हवस का शिकार

रायपुर : राजधानी रायपुर में 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग से संपर्क किया। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित देवांगन के रूप में हुई है, जो रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया आरोपी पहले भी दो बार दुष्कर्म के मामलों में जेल जा चका है।अभनपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds