लॉगिन

रिश्ता शर्मसार : कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

Chhattisgarh December 20, 2025 रिपोर्टर: shailesh
रिश्ता शर्मसार : कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

रिश्ता शर्मसार : कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. कलयुगी पिता ने हैवानित की हदें पार कर दी. दबावपूर्वक संबंध बनाने से परेशान होकर उसकी पत्नी घर में नाबालिग बेटी को अकेला पाकर उसकी नियत बिगड़ गई. पूरा मामला पसान थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम अमझर में आरोपी की पत्नी दबावपूर्वक संबंध बनाने की जिद से परेशान थी. वह अपने रिश्तेदार के घर गई थी. इस दौरान 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को घर में अकेली पाकर कलयुगी पिता की नियत बिगड़ गई. आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी.

पीड़िता ने घटना के बाद अपनी मां को रात में आपबीति सुनाई. सुबह पीड़िता और उसकी मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds