चरित्र संदेह के चलते पति ने की पत्नी की हत्या, फिर लगा ली फांसी

बिलासपुर : जिले  में एक अधेड़ ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी जान दे दी। अधेड़ को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसके चलते उसने कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन काट दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को पति-पत्नी की लाश घर में ही मिली है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद भेज दी है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

कुल्हाड़ी से गर्दन और सिर पर किए ताबड़तोड़ वार

जानकारी के मुताबिक, मोहनभाटा के सतनामीपारा निवासी कोमल बघेल (55) मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी भी था। घर में वह अपनी पत्नी तीतरी बाई बघेल (50) और बच्चों के साथ रहता था। कोमल को अपनी पत्नी तीतरी बाई के चरित्र पर शक था। इसके चलते दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम भी कोमल शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा।

आरोपी ने लगा ली फांसी

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कोमल ने गुस्से में कुल्हाड़ी से गर्दन और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली। इसके बाद कोमल घर से बाहर चला गया। चीख सुनकर उसकी बेटी भी उठ गई। वहीं घर के बाहर अन्य लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच कोमल फिर घर लौटा और अंदर जाकर कमरे की म्यांर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds