लॉगिन

गुरु घासीदास पर विवादित टिप्पणी से सतनामी समाज में भारी आक्रोश, विजय राजपूत का वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

Chhattisgarh October 31, 2025 रिपोर्टर: shailesh
गुरु घासीदास पर विवादित टिप्पणी से सतनामी समाज में भारी आक्रोश, विजय राजपूत का वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

गुरु घासीदास पर विवादित टिप्पणी से सतनामी समाज में भारी आक्रोश, विजय राजपूत का वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

रायगढ़ : सतनामी समाज के आराध्य गुरु घासीदास बाबा के अपमान को लेकर रायगढ़ में सतनामी समाज ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में समाज ने सिंधी समाज के विजय राजपूत द्वारा सोशल मीडिया में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को गंभीर मामला बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।वहीं विभिन्न समाजों के महापुरुषों पर विवादित टिप्पणियों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है,हर बार किसी न किसी समाज को अपनी आस्था के अपमान का विरोध करना पड़ रहा है।

मामला रायगढ़ का है, जहाँ सोशल मीडिया पर विजय राजपूत द्वारा कल रात सतनामी समाज और गुरु घासीदास बाबा के प्रति अभद्र टिप्पणी किए जाने के बाद समाज के लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। वहीं आज दोपहर तकरीबन 1 बजे समाज के प्रतिनिधि और पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि इस तरह की पोस्ट से धार्मिक सौहार्द और सामाजिक समरसता पर विपरीत असर पड़ता है। सतनामी समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ज्ञापन देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा हमारे आराध्य महापुरुषों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आपको बता दें, हाल के दिनों में विभिन्न समाजों के महापुरुषों को लेकर विवादित टिप्पणियाँ बढ़ती जा रही हैं हर समाज अपने सम्मान और आस्था की रक्षा को लेकर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस बढ़ते विवाद पर कितनी सख्ती से लगाम लगाता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds