लॉगिन

मस्तूरी गोलीकांड : हमलावरों का सीसीटीवी  फूटेज आया सामने, बाइक पर सवार थे बदमाश, संदिग्धों से पूछताछ जारी

Chhattisgarh October 29, 2025 रिपोर्टर: shailesh
मस्तूरी गोलीकांड : हमलावरों का सीसीटीवी  फूटेज आया सामने, बाइक पर सवार थे बदमाश, संदिग्धों से पूछताछ जारी

मस्तूरी गोलीकांड : हमलावरों का सीसीटीवी  फूटेज आया सामने, बाइक पर सवार थे बदमाश, संदिग्धों से पूछताछ जारी

बिलासपुर : जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के नहर पार इलाके में मंगलवार की शाम कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के पर्सनल ऑफिस में हमला हुआ है. नकाबपोश बाइक सवार शूटरों ने 2 लोगों को गोली मार दी. जिसमें दफ्तर में बैठे राजू सिंह और चंद्रशेखर सिंह को गोली लगी है. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घायलों का अपोलो अस्पताल में इलाज जारी है. बिलासपुर की पुलिस घटना के कारण को जानने में लगी है कि आखिर में नकाबपोश कौन थे और क्यों इस तरह की घटना हुई है? फिलहाल घटना की पुष्टि होने के बाद अज्ञात हमलावरों की खोजबीन शुरू हो गई है.

12 राउंड की हुई फायरिंग

बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह का रसूक है. जिससे ही रंजिश रखने वाले लोगों ने इस घटना को अंजाम तक पहुंचाया है. मस्तूरी चौक पर जनपद उपाध्यक्ष के दफ्तर में एक के बाद एक कर लगभग 10 से 12 राउंड की फायरिंग हुई है जिसे देखकर लग रहा है कि कोई अनप्रोफेशनल बदमाश ने गोलीबारी की है. कुल मिलाकर देखने वाली बात होगी कि आखिर घटना के पीछे का कारण क्या है और इस गोलीबारी की घटना के बाद बिलासपुर क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है.

सीसीटीवी फूटेज आया सामने

वहीं इस गोली कांड का दूसरा सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. जिसमें दो बाइक सवार हमलावर घटना को अंजाम देते दिख रहे हैं. पुलिस ने तीन अलग-अलग जगह से 10 से ज्यादा संदेहियों को उठाए हैं. वहीं पुलिस की पूछताछ जारी है. आखिर किसकी मस्तूरी के जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह की दुश्मनी है? ठाकुरों का वर्चस्व खत्म करने को लेकर गोलीबारी की घटना की निकल कर के सामने आ रही बात है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds