लॉगिन

गर्ल्स हॉस्टल में डीफार्मेसी की छात्रा ने की खुदकुशी, फांसी लगाकर दी जान

Chhattisgarh October 29, 2025 रिपोर्टर: shailesh
गर्ल्स हॉस्टल में डीफार्मेसी की छात्रा ने की खुदकुशी, फांसी लगाकर दी जान

गर्ल्स हॉस्टल में डीफार्मेसी की छात्रा ने की खुदकुशी, फांसी लगाकर दी जान

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी के मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ पेंड्री स्थित एक प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल में डीफार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्रा ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान लोहरसी सोन निवासी यामिनी कोशले के रूप में हुई है, जो सन्दीपनी कॉलेज में अध्ययनरत थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds