लॉगिन

छत्तीसगढ़ में आज फिर नक्सलियों का होगा बड़ा सरेंडर, कांकेर में पुलिस अफसरों के सामने डालेंगे हथियार 

Chhattisgarh October 29, 2025 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में आज फिर नक्सलियों का होगा बड़ा सरेंडर, कांकेर में पुलिस अफसरों के सामने डालेंगे हथियार 

छत्तीसगढ़ में आज फिर नक्सलियों का होगा बड़ा सरेंडर, कांकेर में पुलिस अफसरों के सामने डालेंगे हथियार 

कांकेर : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर है. यहां आज फिर से बड़ी संख्या में नक्सलियों का सरेंडर होने जा रहा है. नक्सली पुलिस अफसरों के सामने हथियार डालेंगे. ये सभी नक्सली कांकेर जिले के बर्रेबेड़ा के जंगल से निकलकर जिलामुख्यालय पहुंचे हैं.

दरअसल ये वो ही नक्सली हैं, जिन्होंने दो दिन पहले सरेंडर का मन बनाया था और कांकेर के जंगलों से निकले थे. आज वे पुलिस अफसरों के सामने हथियार डालकर विधिवत सरेंडर करेंगे. सरेंडर करने वाले नक्ससिलों की संख्या 21 है. ये 18 हथियार के सामने सरेंडर कर रहे हैं. मीडिया के सामने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पहली तस्वीर सामने आएगी. पुलिस के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में नक्सली मुख्यधारा  में करेंगे प्रवेश.

सरेंडर का चल रहा है सिलसिला

दरअसल छत्तीसगढ़ में पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद नक्सली लगातार सरेंडर कर रहे हैं. हालही में सीसी मेंबर रूपेश सहित कई बड़े नक्सलियों ने सरेंडर किया था. इसके बाद से लगातार नक्सलियो का सरेंडर चल रहा है. नक्सलियों के एक गुट ने हथियार डालने का फैसला लिया है वे हथियार लेकर पुलिस अफसरों के सामने पहुंच रहे हैं. बस्तर के अलावा गरियाबंद इलाके के नक्सलियों ने भी सरेंडर का ऐलान किया था.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds